• Sat. Feb 21st, 2026
GMSSS Mauli Jagran Chandigarh- Latest Activities

Mobile Friendly Latest Activities Page of GMSSS Mauli Jagran Chandigarh

राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मौली जागरण (चण्डीगढ़) में विद्यालय प्रबंधन समिति एवं अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया

Byadmin

Feb 21, 2026

राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मौली जागरण (चण्डीगढ़) में विद्यालय प्रबंधन समिति एवं अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका प्रमुख उद्देश्य भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम ‘ विद्यांजलि ‘के बारे में जागरूकता प्रदान करना और उन्हें प्रोत्साहित करना था कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में स्वेच्छा से यदि कोई अपनी सेवाएं प्रदान करना चाहते हैं तो वे विद्यांजलि पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करके इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दे सकते हैं। इसके साथ ही विद्यांजलि कार्यक्रम के अंतर्गत की गई विभिन्न गतिविधियों की जानकारी गोष्ठी में प्रदान की गई और गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद से चंडीगढ़ के नॉर्थ जोन के कार्यकारी सदस्य श्री वी बी कपिल जी को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया जो अपनी सामाजिक संस्था द्वारा समय – समय पर विद्यालय में अपना सहयोग देते आए हैं।
इसके साथ ही त्रैमासिक पत्रिका साहित्य सरोज, गहमर (उत्तर प्रदेश) द्वारा विद्यालय में करवाई जाने वाली
काव्य लेखन कार्यशाला एवं लेखक-छात्र संवाद व परिचर्चा के आयोजन के बारे में भी सभी को अवगत कराया गया कि किस प्रकार सामाजिक संस्थाएं विद्यार्थियों को अपना सहयोग प्रदान कर रही हैं।
कार्यक्रम में श्री वी बी कपिल जी, साहित्य सरोज पत्रिका के प्रधान संपादक श्री अखंड प्रताप सिंह जी और सहायक संपादक श्रीमती किरण बाला जी को उनके द्वारा किए गए सहयोग के लिए धन्यवाद प्रेषित किया गया।

Related Post